पटना में डबल मर्डर से सनसनी,अपराधियों ने शादी समारोह में घुसकर की दूल्हे के जीजा और भाई की हत्या

    पटना में डबल मर्डर से सनसनी,अपराधियों ने शादी समारोह में घुसकर की दूल्हे के जीजा और भाई की हत्या

    पटना(PATNA):बिहार की सुरक्षा व्यवस्था किसी से छुपी हुई नहीं है, यहां अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े बड़ी बड़ी वारदातों को बदमाश अंजाम दे रहे है.ताजा मामला पटना का है जहां अपराधियों ने डबल मर्डर से सनसनी फैला दिया है.एक शादी समारोह की खुशियों को अपराधियों ने मौत के मातम बदल दिया.

     शादी समारोह मे घुस कर की दूल्हे के जीजा और भाई की हत्या 

    जहां दानापुर स्थित खगोल में बीती रात शादी समारोह में कुछ अपराधी जबरन घुस गए, और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी.जिसमें दूल्हे के जीजा और भाई को गोली लगने से मौत हो गई.आपको बताये कि बारात जमुई से आई थी जबकि दूल्हे का जीजा आरा का रहने वाला था. जहां गोल्डन और शैलेंद्र नाम के व्यक्ति को अपराधियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है. 

    पुलिस ने 6 गोली का खोखा बरामद किया है 

    वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंचे, और मामले की जांच में जुटी है.पुलिस ने 6 गोली का खोखा बरामद किया हैं.इसकी जानकारी दानापुर एसपी ने दिया है और बताया है कि दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे.इसी दौरान दोनों का मर्डर हो गया  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news