नालंदा(NALANDA): बिहार के नालंदा में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हिंसा के बाद जिला प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है. 31 मार्च को हुए हिंसक घटना के बाद न्यायालय के आदेश पर ज़िला प्रशासन की ओर से घटना के फरार 11 आरोपी के घर पर शुक्रवार रात को इश्तहार चिपकाया गया. जिसके बाद शनिवार अहले सुबह से ही सभी फरार आरोपी के घरों की कुर्की ज़ब्ती शुरू कर दी गई है. इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
अब तक सात आरोपी ने क्या सरेंडर
आपको बता दें कि इस हिंसक घटना के आरोपी बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार ने भी सरेंडर कर दिया है. सरेंडर करने के बाद पुलिस उसे थाना ले गई है. वहीं अब तक कुर्की जब्ती के डर से 7 लोगों ने सरेंडर किया है. जबकि अन्य आरोपी के यहां कुर्की जारी है.
अभी जिले में स्थिति सामान्य
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस के डर से कुर्की के दौरान 7 आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सरेंडर कर दिया है. उन्होंने कहा किअब स्थिति सामान्य है. एक अप्रैल के बाद से हिंसा की कोई सूचना कहीं से नहीं मिली है. अगले आदेश तक बाजारों को भी 3 बजे शाम तक खोलने की अनुमति दी गई है. वहीं 8 दिनों के बाद इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है. साथ ही कहा कि इस मामले में जो भी आरोपी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+

