पहली बार खगड़िया पहुंचने पर सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिक्कों से तौला

    पहली बार खगड़िया पहुंचने पर सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिक्कों से तौला

    खगड़िया(KHAGARIA): अब तक आपने किसी भी नेता का स्वागत  कार्यकर्ताओं को फूल-माला और गाजे-बाजे के साथ करते देखा होगा. लेकिन बिहार के खगड़िया जिले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पहली बार खगड़िया पहुंचने पर अनोखे तरह से स्वागत किया.

     सम्राट चौधरी को सिक्कों से तौला गया

    पहली बार खगड़िया पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कार्यक्रताओ ने भव्य स्वागत किया. और सम्राट चौधरी को सिक्कों से तौल दिया. एक तरफ सिक्कों को रखा गया था. तो दुसरी ओर सम्राट चौधरी बैठे हुए थे.

    जदयू के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे

    इसके बाद सम्राट चौधरी साइकिल चलाते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ भ्रमण करते हुए गौशाला पहुंचे. जहां गाय को चना खिलाया. और कार्यक्रताओ से मिलकर मुख्य कार्यक्रम स्थल बछौता के राजकौशल रिज़ॉर्ट के लिए निकल गये.  आपको बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  बनने के बाद पहली बार 26 अप्रैल को सम्राट चौधरी खगड़िया पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में जदयू के कई कार्यकर्ता जदयू छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news