मोतिहारी में सड़क पर चढ़ा नदी का पानी, दो जिलों का टूटा संपर्क, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    मोतिहारी में सड़क पर चढ़ा नदी का पानी, दो जिलों का टूटा संपर्क, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    मोतिहारी (MOTIHARI) : मोतिहारी-शिवहर सड़क पर दूसरी बार बाढ़ का पानी चढ गया है. सड़क पर बागमती नदी का पानी पहुंचने से दो जिलों के बीच का संपर्क टूट गया है. मोतिहारी  नेपाल के तराई क्षेत्रों सहित बिहार के कई इलाकों में हो रही बारिश से नेपाल से आई बागमती एवं लालबकेया नदियों के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. नदी में आयी बाढ़ का पानी शिवहर-मोतिहारी सड़क पर देवापुर से नरकटिया तक दो से तीन फुट बह रहा है.  स्तिथि यह है कि बाढ़ का पानी कच्ची सड़क के रास्ते निकल जिहुली, देवापुर गांव के निचले हिस्से में फैल रहा है. 

    दोनों जिलों का संपर्क भंग

    मोतिहारी पथ बाढ़ का पानी चढ़ जाने से इस रास्ते दोनों जिलों का संपर्क भंग हो गया है. बाढ़ के पानी से मोतिहारी के देवापुर जिहुली होकर शिवहर के बेलवा जाने का आवागमन बाधित होने के कारण छोटी बड़ी गाड़ी का परिचालन प्रखंड के जिहुली गोनाही होकर किया जा रहा है. इस प्रकार करीब 15 से 20 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है. बागमती एवं लालबकेया नदी के जलस्तर में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बाढ़ का पानी आस-पास के निचले इलाकों में भी फैलना शुरू हो गया है. 

    अलर्ट मोड पर प्रशाशन

    यहाँ के स्थानीय बीडीओ सम्राट जीत से फोन पर पूछे जाने पर बताया कि क्षेत्र में पुन: दूसरी बाढ़ का पानी आना शुरू हो चुका है. बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की टीम स्थानीय स्थल पर पूरी तरह तैयार है. आस पास के लोग सहमे हुए हैं, वहीं आवागमन भी पूरी तरह से प्रभाव‍ित हो चुकी है. स्तिथि को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news