ED Targets JDU MLC: श्रवण कुमार का बीजेपी पर तंज, कहा जो बीजेपी में है वो दूध का धुला है और जो विपक्ष में हैं वो भ्रष्टाचारी है

    ED Targets JDU MLC: श्रवण कुमार का बीजेपी पर तंज, कहा जो बीजेपी में है वो दूध का धुला है और जो विपक्ष में हैं वो भ्रष्टाचारी है

    पटना(PATNA):जदयू के विधान परिषद राधाचरण सेठ के आवास सहित कई ठिकानों पर ईडी की चल रही छापेमारी को लेकर जेडीयू नेता श्रवण कुमार और जयंत राज ने उनके बचाव में बयान दिया है. और कहा है कि विपक्षी दल के नेताओं को केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों के माध्यम से लगातार परेशान कर रही है. हम लोग ये बात बार-बार कह भी रहे है लेकिन इन सब चीजों से हम लोग परेशान होने वाले नहीं है.

    जो बीजेपी में है वो दूध का धुला है और जो विपक्ष में हैं वो भ्रष्टाचारी है- श्रवण कुमार

    श्रवण कुमार ने कहा कि जो बीजेपी के साथ होता है वो दूध का धुला हुआ होता है और जो विपक्ष में होता है वो भ्रष्टाचारी होता है.वहीं अजीत पवार को लेकर भी श्रवण कुमार ने बीजेपी पर तंज कसा है, वही जयंत राज ने कहा कि सभी को पता है कि केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष के नेताओं को परेशान करने में लगी है, लेकिन 2024 में देश की जनता है उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news