बिहार के वैशाली में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार

    Prostitution racket busted in Vaishali, Bihar, several arrested | बिहार के वैशाली में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार

    हाजीपुर : बिहार के वैशाली में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया. यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई जहां होटल संचालक चोरी-छिपे यह धंधा चला रहे थे.

    पुलिस ने बताया है कि वैशाली पुलिस को खरौना पोखर स्थित दो होटल देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी. होटल मालिक और मैनेजर द्वारा यह धंधा चलाया जा रहा था. अधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में दो महिला सब-इंस्पेक्टर और दंडाधिकारी को शामिल किया गया था.

    टीम ने छापेमारी कर तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया. एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है. होटलों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news