महाबोधि मंदिर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत 

    महाबोधि मंदिर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत 

    गया(GAYA): बिहार के बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब ड्यूटी पर तैनात  बीएमपी हवलदार ने खुद  को गोली मार ली. इस घाटन आके बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. मृतक जवान का नाम अमरजीत कुमार यादव बताया जा रहा है. वह छपरा जिले के रहनेवाले थे. 

    मामले की जांच कर रही पुलिस 

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अमरजीत गया के बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात  थे. इसी बीच उन्होंने खुद के कार्बाइन से अपने सिर में गोली मार ली. गोली लगने से मौके पर मौत हो गई. मृतक पुलिसकर्मी बीएमपी का जवान था.मृतक के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है. घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों को भारी संख्या में तैनात किया गया है. फिलहाल मंदिर परिसर में एंट्री पर रोक लगा दिया गया है.  गया के सिटी एसपी हिमांशु मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news