बिहार में पुलिस भी असुरक्षित! गश्ती में निकली पुलिस को ग्रामीणों ने धोया, सोशल मीडिया  पर वीडियो हुआ वायरल

    बिहार में पुलिस भी असुरक्षित! गश्ती में निकली पुलिस को ग्रामीणों ने धोया, सोशल मीडिया  पर वीडियो हुआ वायरल

    नवादा (NAWADA) : बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस का गश्ती के दौरान कुछ ग्रामीणों के साथ आमना-सामना हो गया. जिसके बाद देखते ही देखते यह आमना-सामना मुठभेड़ में तब्दील हो गया और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी. वहीं पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.  जिसने सभी को चौंका दिया है. फिलहाल पुरा मामला क्या है चलिए विस्तार से जानते है.

    मारपीट में दो पुलिसकर्मी हुए जख्मी

    बताया जाता है कि यह वीडियो तीन दिन पूर्व नारदीगंज थाना क्षेत्र के फाजिल पुर गांव के पास की है. जहां 24 सितंबर को 112 पुलिस टीम गशती के लिए जा रही थी. तभी फाजिल पुर गांव के समीप कुछ लोगों पुलिस को देख गाली गलौज करने लगे. जिसके बाद पुलिस के द्वारा इसका विरोध किया गया. तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. उपद्रवियों के द्वारा ना सिर्फ पुलिस कर्मियों की पिटाई की गई. बल्कि इसका वीडियों भी बनाया गया. वहीं पुलिस अपने को पिटते देख किसी प्रकार वहां से भाग निकले. इस घटना में दो पुलिस कर्मी के जख्मी होने की भी बात कही जा रही है.

    दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    वहीं इस घटना के बाद सदर एसडीपीओ 2 के नेतृत्व एसआईटी टीम का गठन किया गया. पुलिस ने इस मामले 4 आरोपी की पहचान की है. जिसमें 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में दो मुख्य आरोपी बुलेटिन उर्फ राजनीति एंव संटू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news