पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

    पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

    पटना (PATNA) : दिल्ली पुलिस को आज एक कॉल आया जिसके बाद दिल्ली से बिहार तक हड़कंप मच गया. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है. बुधवार को दिल्ली पुलिस को एक कॉल आया जिसमें एक अज्ञात शख्य ने फोन कर नीतीश कुमार के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हत्या की धमकी दी है.  एएनआई के रिपोर्ट के अनुसार , दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस को बुधवार सुबह दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं.  जिसमें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस का कहना है कि कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम तैनात की गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

    दूसरी बार मिली नीतीश कुमार को मारने की धमकी

    बता दें कि नीतीश कुमार को अब तक दो बार जान से मारने की धमकी दी गई है. इससे पहले 22 मार्च को व्हाट्सएप के जरिए नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था.  जिसके बाद पुलिस द्वरा धमकी देने वाले आरोपित की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई थी. जिसके बाद बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस से संयुक्त कार्रवाई कर सूरत से आरोपी को गिरफ्तार किया था.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news