BPSC के मुद्दे को धार देने के लिए अनिश्चितकाली धरने पर बैठे पीके,गांधी मैदान में हजारों छात्र मौजूद

    BPSC के मुद्दे को धार देने के लिए अनिश्चितकाली धरने पर बैठे पीके,गांधी मैदान में हजारों छात्र मौजूद

    पटना(PATNA):बिहार में बीपीएससी का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभ्यर्थियों के पक्ष में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ऐतिहासिक गांधी मैदान में लगे गांधी प्रतिमा के नीचे आमरण अनशन पर बैठ गये है. आपको बताये कि प्रशांत किशोर के साथ हजारों की संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थियों भी मौजूद है.प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक सरकार बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं पीटी परीक्षा कैंसिल करनी चाहिए.बच्चों की मांग है कि री एग्जाम हो. बच्चों की मांग पर सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए और तत्काल परीक्षा कैंसिल कर नए सिरे से फिर से एक बार परीक्षा लेनी चाहिए.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के शिक्षा व्यवस्था को बदहाल कर दिए हैं-पीके

     प्रशांत किशोर ने अभी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के शिक्षा व्यवस्था को बदहाल कर दिए हैं. बिहार में शिक्षा में सुधार के लिए बदलाव की जरूरत है.आपको बताये कि बीते रविवार के दिन पटना में पुलिस की ओर अनशन पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया था. जिसके बाद इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है.

    मांग पूरी नहीं होने पर दी थी धरने पर बैठने की चेतावनी

    आपको बताये कि प्रशांत किशोर ने मांग किया था कि बीपीएससी का री एग्जाम हो, सोनू के परिवार को आर्थिक सहायता मिले, छात्रों पर किये गये मुकदमे वापस लिए जाए, जिन्होंने लाठीचार्ज का आदेश दिया है, उन पर कार्रवाई हो.यदि ये मांगे नहीं पूरी होती है, तो प्रशांत किशोर ने सरकार को अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने की चेतावनी दी थी.वहीं इनकी मांग जब नहीं मांगी गई, तो 2 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news