दिव्यांग के पैसे पर अपनों की ही लग गई बुरी नजर, पाई-पाई को मोहताज हुआ दिव्यांग, जानिए क्या है मामला

    दिव्यांग के पैसे पर अपनों की ही लग गई बुरी नजर, पाई-पाई को मोहताज हुआ दिव्यांग, जानिए क्या है मामला

    भागलपुर(BHAGALPUR): कहतें है किसी दिव्यांग और लाचार व्यक्ति के लिए उनका सहारा उनके जीवन भर की कमाई के पैसे होते हैं, लेकिन जब उनका वही पैसा कोई छल और धोखा से गबन कर ले तो आप सोंच सकते हैं कि उस दिव्यांग का क्या हाल होगा. जी हां हम बात कर रहे है भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी गांव स्थित साहु टोला निवासी राज किशोर साह का, जो शरीर से दिव्यांग तो है ही. साथ ही काफी बीमार भी चल रहे हैं. उन्होंने जीवन भर काम कर कुछ जमीनें बचाई थी. मगर जब सरकार ने फोर लेन के निर्माण का फैसला लिया तो सरकार ने वह जमीन ले ली और उसके बदले खाते में लगभग 50 लाख रुपये डाले.

    अपनों की ही पैसों पर लगी बुरी नजर

    मगर, इन पैसों पर उनके अपनों की ही बुरी नजर लगी हुई थी. छल से उनके ही भाई-भतीजे और भतीजियों सहित दामाद हनी राज, सोनल साह, प्रकाश गुप्ता, वेदानंद साह, कोमल साह और गौरव कुमार ने वो सारे पैसों को बैंक से निकाल लिया और इस दिव्यांग के हांथो में फूटी कौड़ी तक नही रहने दिया. जब इन्होंने इसकी शिकायत थाने में की तो‌ देर सवेर एफआईआर दर्ज तो कर ली, लेकिन आरोपियों के ऊपर कोई कार्रवाई नही कर रही है, जिसके बाद दिव्यांग अपने दूसरे रिश्तेदार के साथ न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां एसएसपी बाबूराम द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन, इन दिव्यांग व्यक्ति का दर्द एसएसपी कार्यालय में फुट पड़ा और वह बिलख-बिलख कर एसएसपी कार्यालय में रोने लगे. हालांकि अब आरोपियों के द्वारा पीड़ित और उनके सहयोगी को केस वापस करने की और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. बहरहाल अब देखना यह होगा कि पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news