पटना:अचानक गार्ड का हथियार गिरने से हो गया मिस फायर, फिर मच गया हड़कंप, दो घायल

    पटना:अचानक गार्ड का हथियार गिरने से हो गया मिस फायर, फिर मच गया हड़कंप, दो घायल

    पटना(PATNA): पटना के गांधी मैदान स्थित निबंधन कार्यालय के पास शुक्रवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक सुरक्षा गार्ड का हथियार अचानक गिरकर गोली चल गई. हादसे में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

    फायरिंग में दो घायल

    सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. घायल दोनों व्यक्तियों को तत्काल इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. लिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गार्ड का हथियार अचानक हाथ से गिर गया, जिससे वह डिस्चार्ज हो गया और गोली चल गई.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गार्ड का हथियार किस श्रेणी का था और क्या उसमें पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे या नहीं. साथ ही घायल लोगों की पहचान और उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे है. गांधी मैदान थाना प्रभारी ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया दुर्घटनावश लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.आवश्यकता पड़ी तो संबंधित गार्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला भी दर्ज किया जा सकता है. इस घटना के बाद निबंधन कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए है. स्थानीय लोग मौके पर जमा होकर अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news