बिहार की सियासत में बड़ा राजनीति स्ट्रोक: देर रात अखिलेश सिंह और तेजस्वी यादव की मुलाकात खत्म, तेजस्वी ही होंगे सीएम चेहरा

    बिहार की सियासत में बड़ा राजनीति स्ट्रोक: देर रात अखिलेश सिंह और तेजस्वी यादव की मुलाकात खत्म, तेजस्वी ही होंगे सीएम चेहरा

    पटना(PATNA): पटना में कल देर रात कांग्रेस के बिहार के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह और तेजस्वी यादव की गुपचुप मुलाकात हुई है और इस राजनीतिक बैठक के बाद कई सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. ऐसे में अब महागठबंधन की ओर से 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है. 

    इधर मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश सिंह ने संकेत दिया कि सीट शेयरिंग को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा, “कहानी में कोई रुकावट नहीं है, सब कुछ सहज और स्पष्ट है. हम सब मिलकर बीजेपी-जेडीयू के खिलाफ मजबूत गठबंधन बना रहे हैं." वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान पर सत्ता पक्ष द्वारा किए गए हमलों को लेकर भी अखिलेश सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “खड़गे जी की बात इन लोगों को चुभ रही है, तभी इतना बौखलाहट दिख रही है.”

    साथ ही मुलाकात पर तेजस्वी यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मिलना-जुलना राजनीति में सामान्य प्रक्रिया है. सामाजिक सरोकारों से जुड़ा काम है, यह सब चलता रहता है.” हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा, लेकिन राजनीतिक संकेतों और गठबंधन के रुख से यह लगभग तय माना जा रहा है कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. ऐसे में इस मुलाकात को बिहार की सियासत में एक बड़ी राजनीतिक कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है, जो आने वाले विधानसभा चुनावों में विपक्षी एकजुटता को और मजबूत कर सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news