पटना: बिहटा स्थित एनआईटी कैंपस में छात्रा ने की आत्महत्या, छात्राओं के हंगामा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

    पटना: बिहटा स्थित एनआईटी कैंपस में छात्रा ने की आत्महत्या, छात्राओं के हंगामा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

    पटना (PATNA): राजधानी पटना से  सटे बिहटा के सिकंदरपुर स्थित निर्माणधीन एनआईटी कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा की पहचान आंध्र प्रदेश के अनंथापुर निवासी पल्लवी रेड्डी के रूप में हुई है जो सेकंड ईयर की छात्रा थी. इधर आत्महत्या की घटना की जानकारी कैंपस में रह रहे अन्य छात्राओं को मिला है जिसके बाद हंगामा बढ़ गया. हंगामा की सूचना मिलने के बाद स्थानीय बिहटा पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां पर पहले छात्रा को ईएसआईसी अस्पताल  में लाया गया जहां डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया. 

    एनआईटी कैंपस में छात्राओं ने जमकर हंगामा शुरू किया

    इधर मौत के बाद बिहटा एनआईटी और पटना एनआईटी कैंपस में जमकर हंगामा शुरू हो गया.  बिहटा एनआईटी कैंपस में रहे  छात्रों का आरोप है की बिहटा एनआईटी कैंपस अभी तक पूरी तरह से बना भी नही और  हम सभी लोग को यहां पर रह रहे है और पढ़ाई में भी काफी दिक्कत आ रही है. यहां तक की गर्ल्स हॉस्टल में भी मजदूर काम कर रहे हैं जिसके कारण लड़कियों को भी काफी परेशानी हो रही है. लेकिन आत्महत्या क्यों की है यह अभी तक जानकारी किसी को नहीं है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दी है.

    छात्रा के आत्महत्या के बाद पटना स्थित एनआईटी पटना के निर्देशक के आवास पर भी एनआईटी केंपस के तमाम छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया है.आत्महत्या के मामले पर बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि सिकंदरपुर स्थित एनआईटी केंपस के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या की सूचना मिली इसके बाद पुलिस की टीम और 112 डायल की टीम भी मौके पर पहुंची. जहां सबसे पहले छात्रा को पहले ईएसआईसी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया. 

    फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पटना भेज दिया है. हालांकि आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है मृतक के कमरे की तलाशी ली जारी है साथ ही परिवार को सूचना दिया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news