राजेंद्र सेतु पर 8 घंटे बंद रहेगा परिचालन,यात्रा करने से पहले जन लें जरूरी खबर  

    राजेंद्र सेतु पर 8 घंटे बंद रहेगा परिचालन,यात्रा करने से पहले जन लें जरूरी खबर  

    मोकामा(MOKAMA):  उत्तर और मध्य बिहार की लाइफ लाइन राजेंद्र सेतु पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है. तो अगर आप भी इस रूट में यात्रा करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. दरअसल आज यानि 16 जनवरी की रात दस बजे से 17 जनवरी की सुबह 6 बजे तक परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा.  दरअसल राजेंद्र सेतु में मरम्मत कार्य जारी है, जिसे एसपी सिंघला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है. कंपनी के प्रशासनिक पदाधिकारी नागेंद्र कुमार राय ने बताया की बेगूसराय और पटना जिला प्रशासन को बंदी की सूचना दे दी गई है.

    मरम्मत कार्य को जून 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य

    16 जनवरी की रात दस बजे से स्पेन नंबर 2 पर 122 मीटर की ढलाई की जानी है जिस वजह से पूर्ण ब्लॉक लिया गया है. उल्लेखनीय है की पहले महीने में सिर्फ एक बार ब्लॉक लिया जाता था परंतु अब दो बार लिया जा रहा है, क्योंकि सेतु में मरम्मत कार्य को जून 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.  इसलिए तेजी से मरम्मत काम किया जा रहा है ताकि ससमय लक्ष्य प्राप्त किया जा सके. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news