Big breaking- 2024 का एजेंडा सेट! अब हर गरीब के खाते में नीतीश सरकार डालेगी दो दो लाख, सड़क दुर्घटना में मृतकों को चार के बदले पांच लाख, पढ़िये पूरी खबर

    Big breaking- 2024 का एजेंडा सेट! अब हर गरीब के खाते में नीतीश सरकार डालेगी दो दो लाख, सड़क दुर्घटना में मृतकों को चार के बदले पांच लाख, पढ़िये पूरी खबर

    पटना (PATNA): नीतीश कैबिनेट ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए हैं. नीतीश कैबिनेट में 18 एजेंडों पर मुहर लग गई है. जिसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय नीतीश सरकार ने जातीय गणना में जिन 94 लाख गरीब परिवारों को चिह्नित किया गया था. उनको 2-2 लाख रुपए की राशि देने पर सहमति बनी है. नीतीश सरकार का ये फैसला गेम चेंजर साबित होगा.  खास बात ये है कि इस राशि को तीन किश्तों में दिया जाएगा.‌ इसके लिए ऑनलाइन ऑवेदन लिया जाएगा.

    सड़क दुर्घटना में मौत पर मिलने वाली राशि में किया गया इजापा

    सड़क दुर्घटना में मौत पर परिजन को मिलने वाली राशि में इजाफा किया गया है. सड़क दुर्घटना में मौत पर अब पांच लाख रुपए मिलेगा. पहले 4 लाख की मदद मिलती थी. सीएम प्रोत्साहन राशि में भी इजाफा किया गया है.

    साल की दूसरी बैठक

    वहीं, सीएम चिकित्सा सहायता योजना के तहत किडनी (गुर्दा) के इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए मिलेगा. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लघु उद्यमी योजना के तहत राज्य में 62 उद्योग लगाने के लिए सरकार ने राशि स्वीकृत की है. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य मंत्री शामिल हुए. बता दें कि साल की यह दूसरी बैठक थी. इससे पहले, कैबिनेट की बैठक 8 जनवरी को हुई थी. जिसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगी थी.जिसके बाद आज की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है.

    इन योजनाओं की मिली स्वीकृति

    मोकामा नगर परिषद में जल निकासी योजना की स्वीकृति दी गई है. मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम के लिए 40 करोड़ 56 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है. ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण बुडको की ओर से कराई जा रही है.वहीं गया जिला के दाऊद नगर में सोलर प्लांट लगेगा. कुल 25 एकड़ 89 डिसमिल जमीन पर सोलर प्लांट निर्माण किया जाएगा. साथ ही दिल्ली का बिहार निवास नए सिरे से बनाया जाएगा. बिहार निवास पर कुल 121 करोड़ 83 लख रुपए खर्च की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news