पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल  की 105 वीं जयंती पर नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, जानें ललन सिंह पर क्या कहा

    पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल  की 105 वीं जयंती पर नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, जानें ललन सिंह पर क्या कहा

    पटना(PATNA): आज यानी शुक्रवार के दिन बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को उनकी 105वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. नीतीश कुमार ने देशरत्न मार्ग चौराहे पर आयोजित राजकीय जयंती समारोह में बीपी मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

    पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को उनकी 105वीं जयंती आज, नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

    इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने भी बीपी मंडल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.वहीं इस अवसर पर सूचना और जन सम्पर्क विभाग की ओर से आरती पूजा और गायन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी.

    जानें ललन सिंह पर क्या कहा

    इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहे. आपको बताये कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे थे. जहां उन्होंने हर ऑफिस में जाकर निरीक्षण किया, और ललन सिंह को लेकर कहा कि पार्टी पर बोलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को अधिकृत किया गया है.जो भी जानकारी देनी होगी यही देंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news