नालंदा : महिला थाने के क्वार्टर में कांस्टेबल के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप 

    नालंदा : महिला थाने के क्वार्टर में कांस्टेबल के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप 

    नालंदा (NALANDA): बिहार थाना परिसर के महिला थाना के क्वार्टर में महिला कांस्टेबल के नाबालिग पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि युवक गोपी कुमारी की मां निर्मला सिन्हा ट्रैफिक थाना में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थापित है. उनके पुत्र ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना परिसर एवं परिसर में बने क्वार्टर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बिहार थाना अध्यक्ष विरेंद्र कुमार और यातायात थानाध्यक्ष संदीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों को खंगालने में जुट गई है. रविवार होने के कारण गोपी कुमार की मां किसी काम को लेकर घर से बाहर थी. जिस क्वार्टर में युवक ने आत्महत्या की है उस क्वार्टर के आसपास कई वीआईपी लोग भी रहते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news