मुजफ्फरपुर. पिता कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर बेटी के साथ करता था गलत काम, जानिए कलयुगी पिता की काली करतूत

    मुजफ्फरपुर. पिता कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर बेटी के साथ करता था गलत काम, जानिए कलयुगी पिता की काली करतूत

    मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR): बिहार के मुजफ्फरपुर से पिता और बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पिता अपनी ही 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ रेप किया करता था. पहले वह बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश करता. फिर उसके साथ गलत काम करता, मां जब विरोध करती तो उसके साथ भी मारपीट करता. जिससे तंग आकर मां ने गुरूवार को बेटी के साथ नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    आपको बता दें कि मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के पानापुर गांव का है. पुलिस को दिए अपने बयान में नाबालिग की मां ने बताया कि 10 साल पहले उनकी पति की मौत हो गई थी. जिसके बाद गांव वालों ने उसकी शादी देवर से करा दी थी. मां ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अक्सर रात को बेटी को कोल्ड ड्रिंक पिलाता था. जिससे वह बेहोश हो जाती थी. इसके बाद उसके कमरे में जाकर उसके साथ गलत काम किया करता था. जब मैं उससे पूछती कि बेटी के कमरे में क्यो जाते हो तो वह कहता कि देखने जाता हूं कि ठीक से सो रही है या नहीं. जब मां को अपने पति पर शक हुआ तो अगले दिन बेटी से पूछी. जिसके बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आ गई. बेटी ने मां को बताया कि पापा कोल्ड ड्रिंक पिलाते है. इसके बाद मुझे कुछ होश नहीं रहता. सुबह जब मैं उठती तो मेरे कपड़े खुले रहते हैं. मां ने बताया कि वह यह काम कई महीनों से करता आ रहा है. जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरी भी पिटाई कर दी. जिसके बाद मां ने बेटी को लेकर आरोपी पति के खिलाफ पानापुर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी.

    पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिऱफ्तार कर लिया है. पानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पिता एक ट्रक चालक है, वह जब भी ट्रक चलाकर घर आता था तो अपनी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर दे देता था. जब नाबालिग बेटी सो जाती थी तो वह उसके साथ गलत काम किया करता था. पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं नाबालिग बेटी का मेडिकल जांच किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news