कैमूर: आपसी विवाद ने लिया भयावह रुप, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

    कैमूर: आपसी विवाद ने लिया भयावह रुप, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

    कैमूर(KAIMUR): बिहार के कैमूर जिले में दो पक्षों के विवाद में झड़प हो गई. मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों ने बताया कि गाय के बछड़े को खरीदने की मांग नहीं मानने पर आकिब खान और उनके परिजनों ने विवाद शुरु कर दिया. 

    आपसी विवाद में हुए मारपीट में 6 घायल

    आपको बता दें कि ये पूरी घटना करारी गांव के दुर्गावती थाना क्षेत्र का है. जहां आपसी विवाद ने भयानक रुप ले लिया. थाने में मामले की जानकारी देता हुए रामाकांत पासवान ने बताया कि आकिब खान ने गाय के बछड़े को खरीदने की मांग की. जब मना किया गया तो आकिब खान और उनके परिजनों ने गाली गलौज करने लगे. और इसका विरोध करने पर आकिब खान और उसके परिजनों ने लाठी-डंडे और तलवार से मारपीट कर सभी को घायल कर दिया गया. जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये.

    सभी घायल एक ही परिवार के लोग

    सभी घायलों को  इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां उनका ईलाज चल रहा है. इन घायलों में रामाकांत पासवान, बृजेश पासवान, मनोरमा कुमारी, बिंदु पासवान, पत्नी प्रमिला देवी और सुभाष पासवान शामिल हैं


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news