मोतीहारी : कोहरे के कारण ट्रक और कार में भिड़ंत, 9 लोग घायल 

    मोतीहारी : कोहरे के कारण ट्रक और कार में भिड़ंत, 9 लोग घायल 

    मोतीहारी(MOTIHARI): मोतिहारी में कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. घना कोहरा होने के कारण नेशनल हाइवे के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के मुर्दाचक के समीप ट्रक और अर्टिगा कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं ट्रक भी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया.  इस घटना में लगभग 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. 

    इस बीच घटना के बाद कोहरे के सहारे ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए. वहीं घटना की जमकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है. इस पूरे मामले में बताया जाता है कि जिले के घोड़ासहन से एक ही परिवार के 8 लोग एक अर्टिगा कार पर सवार होकर गोपालगंज के लछवारे पूजा करने जा रहे थे. ठण्ड के कारण हाइवे पर कोहरा इतना पटा था कि सामने कुछ दिखना मुश्किल था. इस बीच ट्रक व कार में आमने सामने टक्कर हो गई. जिसमें यह बड़ी घटना घटित हो गई.  
    बहरहाल पुलिस सूचना के बहुत देर बाद मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का  इलाज चल रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news