अपराध की योजना बना रहे 9 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, जानें किन किन कांडों में थे शामिल

    अपराध की योजना बना रहे 9 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, जानें किन किन कांडों में थे शामिल

    मोतिहारीं(MOTIHARI): बिहार के मोतिहारी जिले से पुलिस ने शनिवार को 9 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया. वहीं चिरैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल,सात जिंदा कारतूस,एक चाकू और एक किलो चरस बरामद किया है.

     9 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    वहीं आपको बता दें कि गिरफ्तार सभी अपराधियों ने चिरैया थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप लूटकांड के अलावा एक स्वर्ण व्यवसायी से भी लूटपाट करने की बात कबूल की है. वहीं मामले पर एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विगत एक जुलाई को चिरैया थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौलिया पेट्रोल पंप पर लूट की घटना हुई थी.उस लूटकांड में शामिल 9 अपराधियों को पुलिस ने हथियार और मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा है.

    जानें एसपी ने मामले पर क्या कहा

    वहीं आगे एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है. सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिकरहना के नेतृत्व में ढ़ाका इंस्पेक्टर और चिरैया थाना पुलिस की एक टीम बनायी गई..गठित टीम ने चिरैया थाना क्षेत्र के धुनिया टोली के रहने वाले अमित कुमार के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली,तो वहां से सात लोग हथियार और मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए. फिलहाल इन अपराधियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है.

    गिरफ्तार अपराधियों में ये हैं शामिल

    गिरफ्तार अपराधियों में चिरैया थाना क्षेत्र के चार,शिकारगंज ओपी क्षेत्र के एक और सुगौली थाना क्षेत्र के चार अपराधी शामिल है.चिरैया थाना क्षेत्र का रहने वाला अमित कुमार,प्रदीप कुमार,कुणाल कुमार और सागर कुमार,सुगौली थाना क्षेत्र का रहने वाला चंदन कुमार,विकेश कुमार,प्रीतम कुमार और अशरफ आलम के अलावा शिकारगंज ओपी क्षेत्र का रहने वाला साहिल कुमार है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news