मोतिहारी: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूट हत्या के लगभग आधा दर्जन से अधिक मामले का है आरोपी

    मोतिहारी: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूट हत्या के लगभग आधा दर्जन से अधिक मामले का है आरोपी

    मोतिहारी(MOTIHARI):मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी अलोक तिवारी को हरियाणा से गिरफ्तार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.अलोक तिवारी पर लूट हत्या के लगभग आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है. बताया जा रहा है कि मोतिहारी के अलावा दूसरे जिले में भी ये हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है.
     
    पढ़ें मामले पर मोतिहारी एसपी कान्तेश  कुमार मिश्रा  क्या कहा

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए मोतिहारी एसपी कान्तेश  कुमार मिश्रा ने बताया कि  हत्या डकैती जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देनेवाला अलोक तिवारी के गिरफ़्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.इस बीच मोतिहारी पुलिस को सुचना मिली कि अलोक हरियाणा के रेवाड़ी जिले में छुपकर रह रहा है, जिसके बाद पुलिस ने डिजिटल अनुसंधान के तहत अलोक का मोबाईल ट्रेक किया और उसी आधार पर अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया और पहाड़पुर पुलिस के टीम द्वारा हरियाणा जाकर अलोक को गिरफ्तार कर लिया गया.

    टीम में कार्य करनेवाले पुलिसकर्मियों को पुरष्कृत करने की बात एसपी ने की है

    पुलिस के इस कार्रवाई के बाद इस टीम में कार्य करनेवाले पुलिसकर्मियों को पुरष्कृत करने की बात एसपी ने की है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अलोक तिवारी पहाड़पुर थाना क्षेत्र के  मनकररिया गांव का रहने वाला है.जिसके ऊपर हत्या लूट जैसे आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है, जिसकी वजह से यह टॉप टेन अपराधी के रूप में चिन्हित किया गया था और इसके गिरफ़्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news