भागलपुर में दो बच्चे के साथ जिंदा जल गयी मां, पिता की हालत गंभीर, घर में आग लगने से हुआ हादसा

    भागलपुर में दो बच्चे के साथ जिंदा जल गयी मां, पिता की हालत गंभीर, घर में आग लगने से हुआ हादसा

    भागलपुर (BHAGALPUR): भागलपुर में आगजनी की घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य जिंदा जल गए.  जिसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. बताया जा रहा है घर में आगलगी के बाद आग पूरे इलाके में फैल गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया था. घर के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा सके, इलाका धुआं धुआं हो गया और एक ही परिवार तीन लोग जिंदा जल गए.घटना पीरपैंती के अठनिया दियारा की है. 

    देर रात को लगी आग, तीन लोगों की मौत 

    अठिनया दियारा में गुरुवार की देर रात को एक घर में आग अचानक आग लग गयी, जिसमे तीन लोग जिंदा जल गये. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात गौतम यादव सपरिवार सोया हुआ था. अचानक आग लगने के कारण वह कुछ समझ भी नही पाया. आग लगने के कारण गौतम यादव की पत्नी वर्षा देवी (30), पुत्री ज्योति कुमारी (4) और पुत्र आयुष (7) की झुलस कर मौत हो गयी. गौतम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुटे।.

    गृहस्वामी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती 

    इस घटना की सूचना पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार को लोगों ने दी. घटनास्थल पर दमकल की टीम पहुंची और देर रात तक आग बुझाने का का प्रयास जारी रहा. लोगों ने बताया कि खाना खाकर सभी लोग घर में सो रहे थे. इस बीच अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. ग्रामीणों ने जख्मी गौतम यादव को इलाज के लिए फौरन रेफरल अस्पताल लेकर गए.  जहां गौतम यादव की हालत गंभीर बतायी जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news