पूर्णिया में भीड़ का दिखा बेरहम इंसाफ, चोर को खंभे से बांधकर की बेतहाशा पिटाई,  मोबाइल से वीडियों बनाते रहें लोग

    पूर्णिया में भीड़ का दिखा बेरहम इंसाफ, चोर को खंभे से बांधकर की बेतहाशा पिटाई,  मोबाइल से वीडियों बनाते रहें लोग

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-बिहार के पूर्णिया जिले में भीड़ का भयानक चेहरा देखने को मिला . एक चोर को भीड़ ने खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी. चोरी के आरोपी को पहले आक्रोशितों ने पोल से बांध दिया. इसके बाद उसकी बेरहमी से बेतहाशा पिटाई की . रुह को कंपा देने वाली इस बेरहम मार पर आऱोपी जिंदगी की भीख मांगने लगा. यह घटना जिले के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के मौलवी टोला चौक की है.

    पांच हजार रुपये की चोरी पर पिटाई

    बताया जा रहा है कि भीड़ ने युवक को इसलिए पीटा क्योंकि पांच हजार रूपए की चोरी कर ली थी. सबसे शर्मनाक तब और दिका , जब भीड़ बचाने की बजाए मोबाइल कैमरे से उसका वीडियों बना रही थी . युवक की पहचान मधेपुरा किशनपुर के रतनवाड़ा के गंगापुर डॉक्टर टोला निवासी कालो सिंह के बेटे के रूप में हुई है. आरोप है कि युवक ने मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के मौलवी टोला चौक से लगे एक दुकान से सामान के साथ पांच हजार रूपए लेकर भाग रहा था. इसी दौरान वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news