लैंड फॉर जॉब मामला : ईडी दफ्तर में तेजस्वी यादव की ‘हाजिरी’ 11 अप्रैल को ईडी के सामने होंगे पेश

    लैंड फॉर जॉब मामला : ईडी दफ्तर में तेजस्वी यादव की ‘हाजिरी’ 11 अप्रैल को ईडी के सामने होंगे पेश

    पटना(PATNA): बिहार में सियासी हलचल के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 10 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना हो गये. जहां डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में 11 अप्रैल को दिल्ली में ईडी के सामने पेश होंगे. दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि सारा कुछ बीजेपी का किया धरा है. लेकिन बिहार सरकार को बदनाम करने की सारी चाल उल्टी पड़ गई. इसके साथ ही नालंदा और सासाराम में हुए घटना को लेकर कहा कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले है. जिसके आधार पर कार्रवाई होगी.

    बीजेपी कर रही बिहार सरकार को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश

    आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में नफरत फैलाने की कोशिश की गई थी. सरकार को बदनाम करने की बीजेपी पुरजोर कोशिश कर रही हैं. लेकिन जो रिपोर्ट आ रहे हैं उसके आधार पर हिंसा में शामिल तमाम लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. बीजेपी के नेता बिहार सरकार पर लगातार झूठा आरोप लगाते रहते हैं. 

    कौन क्या बोलता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है- तेजस्वी यादव

    इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की ओर से इफ्तार पार्टी पर सवाल खड़े करने पर कहा कि कौन  क्या बोलता हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन नालंदा और सासाराम में हिंसा का जो डिजाईन तैयार किया गया था.वो साफ दिख रहा है. इससे पहले भी तमिलनाडू में उसी तरह का माहौल बनाया गया था. इस मामले की पूरी जांच हो रही है और जांच के बाद ही कार्रवाई होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news