देश के सबसे अमीर व्यक्ति ने नरेंद्र मोदी को किया फॉलो, पूरी दुनिया में मस्क सिर्फ 195  लोगों को करते हैं फॉलो

    देश के सबसे अमीर व्यक्ति ने नरेंद्र मोदी को किया फॉलो, पूरी दुनिया में मस्क सिर्फ 195  लोगों को करते हैं फॉलो

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. देश से लेकर विदेश तक उनके चाहने वाले और प्रशंसकों की लाइन लग गई है. अब लगता है इसी कतार में देश के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क भी शामिल हो गए हैं. एलन  मस्क ने प्रधानमंत्री को ट्वीटर पर फॉलो किया है. पूरी दुनिया में मस्क सिर्फ 195 लोग हैं जिन्हें वो फॉलो करते हैं. अब इनमें से एक हमारे देश के प्रधानमंत्री भी हैं. इस बात की जानकारी खुद एलन मस्क ने ट्वीट करके दी है.

    पीएम मोदी और एलन की फैन फॉलोइंग

    पीएम मोदी इस सोशल साइट पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं. ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 87 मिलियन से भी ज्यादा है. वहीं एलन मस्क के अब सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है. ट्विटर पर करीब 450 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. वहीं 133 मिलियन यूजर्स एलन मस्क को फॉलो कर रहे हैं यानी की करीब टोटल एक्टिव यूजर्स में से 30 फीसदी लोग ट्विटर के मालिक को फॉलो कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news