पटना आने के बाद पहली बार घर से निकले लालू, मजार पहुंचकर मांगी दुआ


पटना (PATNA):दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद आज पहली बार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद घर से बाहर निकले. इस दौरान लालू यादव ने हाई कोर्ट के पास स्थित मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की और प्रदेश में अमन, चैन और शांति की दुआ मांगी. उनके साथ पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे.
बता दें कि हाल ही में लालू प्रसाद सिंगापुर से रूटीन चेकअप कराने के बाद दिल्ली लौटे थे, जहां से वे पिछले दिनों ही पटना पहुंचे हैं. बता दे कि 28 अप्रैल को करीब चार महीने बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की वापसी दिल्ली से पटना हुई. पटना एयरपोर्ट पर लालू के चाहने वालों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था. पटना आने के बाद पहली बार शुक्रवार को लालू राबड़ी आवास से बाहर निकले और हाई कोर्ट मजार पहुंच कर प्रदेश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी.
4+