कटिहार : 4 वर्षीय नाबालिग के साथ हैवानियत, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

    कटिहार : 4 वर्षीय नाबालिग के साथ हैवानियत, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

    कटिहार (KATIHAR): बिहार के कटिहार जिले से हृदय विरादक घटना सामने आयी है. जहां 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है.

    घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

    मिली जानकारी के अनुसार आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकर गांव में बीते शाम 4 वर्षीय नाबालिक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी बीच पश्चिम बंगाल के हरिशचंद्रपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी सेख सहाबुल अपनी गंदी नियत से उस बच्ची को बहला फुसला कर मकई खेत में ले गया और इसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद बच्ची की हालत देख बच्ची के परिजनों ने उसे आजमनगर थाना ले जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकरी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिशचंद्रपुर थाना निवासी शेख सहाबुल गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया.

    त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    मामले में आजमनगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि 4 वर्षीय नाबालिक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी बीच सुनसान जगह होने का फायदा उठाते हुए उसे पकड़ कर बलात्कार जैसे घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ देख आरोपी भाग गया. घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को थाना क्षेत्र के असलतगंज गांव से गिरफ्तार कर लिया. जिसे न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

    रिपोर्ट. जयप्रकाश भगत

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news