Kaimur News: करकटगढ़ जलप्रपात में फंसे दर्जनों सैलानियों को निकाला गया बाहर, NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

    Kaimur News: करकटगढ़ जलप्रपात में फंसे दर्जनों सैलानियों को निकाला गया बाहर, NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

    कैमूर(Kaimur): करकटगढ़ जल प्रपात में फंसे सैलानियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है. सभी सैलानी रोहतास जिला के कोचस के वार्ड नंबर 13के निवासी हैं. बता दें कि, एक दर्जन सैलानी रविवार को करकटगढ़ जल प्रपात पहुंचे थे. लेकिन कैमूर के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज़ और मूसलाधार बारिश होने के कारण जल प्रपात में अचनाक पानी बढ़ गया और सभी सैलानी वहां फंस गए.  

    जिलाधिकारी के आदेश पर बंद करवाया गया डैम

    वहीं, करकटगढ़ जल प्रपात में सैलानियों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर DM और SP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार की शाम चैनपुर पुलिस को गौताखोरों के साथ जल प्रपात के लिए रवाना किया. मौके पर पहुंचे गौताखोर ज़ब सैलानियों को निकालने में असफल रहें तब जिलाधिकारी के आदेश पर डैम को बंद करवाया दिया गया. साथ ही आरा से NDRF की टीम बुलाई गई, जो रात्रि एक बजे करकटगढ़ जल प्रपात पहुंची. लेकिन रात भर तेज़ बारिश होने के कारण आज सोमवार की सुबह सभी फंसे सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news