Bihar News:कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल! मंच से खुलेआम अधिकारियों से की गाली गलौज ,कहा-घूसखोर है सभी अधिकारी 

    Bihar News:कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल! मंच से खुलेआम अधिकारियों से की गाली गलौज ,कहा-घूसखोर है सभी अधिकारी 

    बक्सर(BUXER):बिहार के विधायक, सांसद और मंत्री कब क्या बोलेंगे, उनकी जुबान पर किसी का कंट्रोल नहीं है. दूसरे का तो छोड़िए उनका अपना ही कंट्रोल अब उनकी जुबान पर खत्म हो चुका है.आए दिन बिहार से आये दिन विधायक मंत्रियों की फिसलती जुबान का उदाहरण देखने को मिलता है.जहां वह क्या बोलते हैं उन्हें समझ नहीं आता और बाद में उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है. एक एक ऐसा ही मामला बिहार के बक्सर जिला से सामने आया है. जहां कांग्रेस विधायक ने अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली गलौज किया है.

    कांग्रेस विधायक मंच से खुलेआम अधिकारियों से की गाली गलौज

    बिहार सरकार के अधिकारियों पर राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम ने रविवार को मंच पर बेइज़्ज़त करना लगे. विधायक ने सरेआम कहा कि बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं सभी निकम्मे हैं, मै कहता हूं, घूसखोर है, साथ ही साथ अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग करते हुए अधिकारियों कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर डाला.

    बिहार में अधिकारी पूरी तरह बे लगाम है-विधायक

     विधायक ने राजपुर विधानसभा इलाके के अधिकारियों की जनता के सामने जमकर फटकार लगाते हुए कहा, कि बिहार में अधिकारी पूरी तरह बे लगाम है.बिना घूस लिए एक भी काम नहीं करते हैं. विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार के पूर्व मंत्री और राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष निराला पर भी जमकर चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक जी अधिकारियों से अपना हिस्सा लेते हैं.राजपुर विधानसभा इलाके के छह पंचायत में जनता का कोई काम उन्होंने नहीं किया है, क्योंकि  पंचायत के लोग के साथ भेदभाव की नीति रखते है.

    पूर्व मंत्री संतोष निराला पर लागया बड़ा आरोप 

    मंच से ही कांग्रेस विधायक ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राजपुर विधानसभा की जनता ने उन्हें विधायक बनाया था, लेकिन इलाके के विकास की जगह पूर्व विधायक अरबो रुपये की कमाई कर गए. विधायक ने बिहार के ईमानदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आप अपने पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला के द्वारा अर्जित सम्पति को सार्वजनिक रूप में घोषित कराये पता चल जाएगा कि आपके कार्यकाल के विधायक मंत्री कितने ईमानदार है.आपको बताये कि राजपुर विधानसभा जिला के मूंगाव गांव में विश्वनाथ राम विधायक स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेने पहुंचे थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news