बिहार : पटना JDU कार्यालय में लगा जनता दरबार, जानिए क्या हुआ खास

    बिहार : पटना JDU कार्यालय में लगा जनता दरबार, जानिए क्या हुआ खास

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना स्थित जदयू कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने जन समस्याओं की सुनवाई की. वहीं, इस दौरान लेसी सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है और पिछले कैबिनेट में ही इसकी स्वीकृति मिल गई है. उन्होंने कहा कि पुरानी तकनीक के माध्यम से जो राशन कार्ड धारी को अनाज दिया जाता था. उसमें कई लोगों को कई तरह की समस्याएं रहती थी, पोस मशीन के माध्यम से नई-नई तकनीक से उनको अनाज देने की व्यवस्था हमने लागू की है. जिसे कालाबाजारी और अनियमितता पर रोक लगेगी इसके बावजूद भी कई जगहों से शिकायतें मिलती है कि राशन कार्डधारी द्वारा कहा जाता है कि हमें राशन कम दी जाती है.

    नई तकनीक से मिलेगी राशन

    इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदेश दिया है कि गरीबों को शत प्रतिशत सही मात्रा में अनाज मिले इसके लिए पोस मशीन में ही वेइंग मशीन यानी की माप तौल की मशीन लगी रहेगी और वजन कर अनाज दिया जाएगा और हम लोग हेडक्वार्टर से ही बैठकर उस पर नजर रख सकते हैं. कैबिनेट में इसकी स्वीकृति मिल गई है. टेंडर होगा और दो-चार महीने में यह सुविधा शुरू हो जाएगी ताकि गुणवत्तापूर्ण सही मात्रा में जो गरीब हैं उन तक राशन पहुंचाया जा सके और राशन पहुंचाने में पारदर्शिता आएगी और जो गरीब लोग हैं वह भूखे नहीं सोए उन्हें सही मात्रा में अनाज मिले.

    कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भी बयानबाजी

    बता दें कि बिहार के कुढ़नी विधानसभा में उपचुनाव होना है, इसको लेकर आज बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया और उसके बाद यह दावा किया जा रहा है कि 2015 में हमने जिस तरह से महागठबंधन को हराया था उसी तरह इस बार फिर से पटकन देंगे. इसको लेकर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने यह कहा कि किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. कुढ़नी में भारी बहुमत से जनता हमें जीत दिलाएगी और हम ही जीतेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news