महागठबंधन के लोग नीतीश कुमार को क्या-क्या नामों से बुलाते हैं, सुनकर मन में दुख होता है: उपेन्द्र कुशवाहा

    महागठबंधन के लोग नीतीश कुमार को क्या-क्या नामों से बुलाते हैं, सुनकर मन में दुख होता है: उपेन्द्र कुशवाहा

    अररिया(ARARIA): मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा में कभी नहीं जाएंगे ना गठबंधन करेंगे महागठबंधन के मंत्री से लेकर विधायक तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या-क्या नामों से बुलाते हैं, सुनकर मन दुख हो जाता है. महागठबंधन पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा.

    भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता दल के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा पर हैं और इसी कड़ी में मधुबनी से देर रात अररिया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के गांव औराही हिंगना जाकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगे उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया. वहीं महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के लोग ना जाने क्या-क्या बात बोलते हैं. महागठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री को वेल्यू नही देते हैं. इन सब बातों को देख कर मन में दुख होता है.

    मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा से कभी सांठ गांठ नहीं करेंगे

    मौके पर उन्होंने देर रात सभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गणित का खेल है और सरकार को गिराने की उनकी कोई रुचि नहीं. व्यक्तिगत तौर पर नीतीश कुमार का वह आज भी सम्मान करते हैं. चुनाव में जनता का जनादेश लेकर सरकार बनाना लक्ष्य है. वहीं भाजपा में कभी नहीं जाएंगे, मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा से कभी सांठ गांठ हमारी नहीं होगी.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news