फर्जी आधार कार्ड बनाकर गुजरात में छिपा था अंतर्राज्यीय बैंक डकैत, जानिए पुलिस ने कैसे फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ़्तार

    फर्जी आधार कार्ड बनाकर गुजरात में छिपा था अंतर्राज्यीय बैंक डकैत, जानिए पुलिस ने कैसे फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ़्तार

    भागलपुर (BHAGALPUR) : भागलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां नवगछिया में हुए बैंक डकैती में मुख्य मास्टर माइंड को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. ये अपराधी एक कुख्यात अंतर्राज्जीय बैंक डकैत था. जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी. आरोपी बैंक डकैत फर्जी आधार कार्ड बना कर गुजरात में छिपा हुआ था.

    5 अपराधियों की पहले हीं हुई गिरफ्तारी

    इस मामले के बारे में बता दें की इसी वर्ष 24 जनवरी को नवगछिया के बैंक ऑफ इंडिया में 20 लाख की डकैती हुई थी. जिसमें मास्टर माइंड पंकज सिंह मुख्य आरोपी था. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया की नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा निवासी पंकज सिंह था. इसके ऊपर नवगछिया में 24 जनवरी को एनएच पर स्थित बैंक में लूट की घटना हुई थी. जिस संबंध में नवगछिया थाना ने केस दर्ज किया गया था.  इसमें 5 अपराधियों की पहले से हीं गिरफ्तारी हो चुकी है.

    एक करोड़ रुपए लूट कांड में शामिल

    बैंक लूट की पूरी घटना का मास्टर माइंड पंकज सिंह नामक व्यक्ति है. जिसने बिहार हीं नहीं बल्कि राजस्थान और झारखंड में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस को यह जानकारी मिली की आरोपी गुजरात के भूज जिला अंतर्गत एक गांव में छिपा हुआ है. जानकारी मिलते ही नवगछिया पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुजरात गई और वहां के स्थानीय थाना के सहयोग से अंतर्राज्जीय बैंक डकैत पंकज सिंह को गिरफ्तार किया. ये अपराधी राजस्थान के अलवर में भी एक करोड़ रुपए लूट कांड में शामिल था. इसने भागलपुर के कहलगांव में भी बैंक लूट की कोशिश की थी लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाया था. खगड़िया में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था. पंकज कुमार पर लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक केस दर्ज है.  

    फर्जी आधार कार्ड बना कर छिपा था अपराधी

    नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया की अंतर्राज्जीय बैंक डकैत पंकज सिंह नवगछिया और कहलगांव में बैंक डकैती करने के बाद वो गुजरात के भूज जिला में फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बना कर रह रहा था. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब उससे पूछताछ किया गया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से तीन फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पाए गए. इसने एक दो नहीं बल्कि तीन - तीन फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बना रखे थे. तीनों आधार कार्ड में अलग अलग नाम से थे, किसी आधार कार्ड में संदीप कुमार शर्मा, किसी में संतोष मिश्रा और किसी में दिलीप कुमार लिखा रखा था और सभी फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस में बिहार के गोपालगंज का पता दिया गया था.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news