पटना एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, पूरे एयरपोर्ट को कराया गया खाली

    पटना एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, पूरे एयरपोर्ट को कराया गया खाली

    पटना(PATNA): इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से आ रही है. जहां बम रखे जाने की खबर से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है. जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है. और जांच पड़ताल की जा रही है. आपको बता दे कि एयरपोर्ट निदेशक को फोन पर पटना एयरपोर्ट पर बम रखे जाने की जानकारी मिली. जिसके तुरंत बाद पटना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

    एसएसपी ने बम होने की सूचना की पुष्टी की हैं

    जिसके बाद एसएसपी ने भी पटना एयरपोर्ट पर बम रखे जाने की सूचना की पुष्टि की है. एसएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि फोन पर बम मिलने की सूचना सही है. एसएसपी की पुष्टी के बाद यात्रियों के सामानों सहित चप्पे-चप्पे पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान जांच में जुट गई. 

    पटना के साथ दरभंगा एयरपोर्ट भी निशाने पर

    पुलिस सूत्रों की माने तो दरभंगा और पटना एयरपोर्ट पर लैंड होनेवाले विमानों में बम होने की सूचना दी गई थी. विमानों में बंम की सूचना लगभग 10:30 बजे फोन पर दी गई थी. पुलिस फोन कॉल करने वाले की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है, कि साजिशकर्ताओं के निशाने पर पटना के साथ दरभंगा एयरपोर्ट भी था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news