बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ INDIA गठबंधन, तेजस्वी यादव के आवास पर आज12 बजे से अहम बैठक

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ INDIA गठबंधन, तेजस्वी यादव के आवास पर आज12 बजे से अहम बैठक

    पटना (PATNA): बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जहां आज पटना में गठबंधन के घटक दलों की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है, जो राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर होगी.

    बैठक में सीट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति

    इस बैठक में सीट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति, पंचायत स्तर तक सम्मेलन, और जनसंपर्क अभियान जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में गठित पांच सब-कमेटियों के सदस्य भी शामिल होंगे जो अलग-अलग रणनीतिक मोर्चों पर काम कर रहे हैं.

    गठबंधन के सात दलों को संतुलन रखना

    तेजस्वी यादव न केवल बैठक के नैतिक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि गठबंधन में उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी माना जा रहा है.ऐसे में उनके ऊपर गठबंधन के सात दलों को संतुलन में रखने और एकजुटता बनाए रखने की बड़ी ज़िम्मेदारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news