ट्रक और बाइक की जबदस्त टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

    ट्रक और बाइक की जबदस्त टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

    रोहतास(ROHTAS): रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर टेकारी गाँव के समीप एक बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया. मृत युवक कैमूर जिले के सोनहन थानाक्षेत्र अंतर्गत अलीपुर गांव के रहने वाले स्व- अवधेश तिवारी का 27 वर्षीय पुत्र लोकेश दुबे बताया जा रहा है. घटना के बारे में मृतक के परिजन ने बताया कि अहले सुबह सासाराम के बभनगांवा से लोकेश अपने मित्र सोनू तिवारी के साथ अपने चचेरी बहन की शादी में शरीक होकर कैमूर अपने गाँव अलीपुर आ रहा था. तभी सासाराम तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने लोकेश की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी.

    पांच किलोमीटर तक ट्रक में फंसा रहा लोकेश

    इस टक्कर मे ट्रक के निचले हिस्से में बाइक बुरी तरह से फस गया था. दुर्घटना के बाद ट्रक के नीचे फसे बाइक को लगभग 5 किलोमीटर तक ट्रक घसीटता हुआ ले भागा. ट्रक और बाइक के घर्षण से उत्पन्न चिंगारी के कारण ट्रक में आग लग गई. जिससे ट्रक धु-धु करके पूरी तरह से जल गया. और मौके से ट्रक चालक फरार हो गया. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने NH-2 को पूरी तरह से जाम कर दिया. दुर्घटना में NHAI पर आरोप लगाते हुये सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे. घटना के बाद चेनारी और शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर गुस्साए ग्रामीणों को समझा- बुझाने का प्रयास कर रहे थे. जिसमें ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुई. लेकिन अंततः पुलिस गुस्साए ग्रामीणों को समझाने में सफल हुई और सड़क जाम को हटवाया जिसके बाद NH- 2 पर गाड़ियों का आवागमन को सुचारू रूप से चालू हो सका. वहीं मृतक की डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news