प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा फिर किया वीडियो वायरल

    प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा फिर किया वीडियो वायरल

    गोपालगंज (GOPALGANJ) : बिहार में एक प्रेमी युगल की पिटाई करने का मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और उन्होंने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया. इसके बाद ना सिर्फ प्रेमी की पिटाई की गई बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

    ग्रामीणों ने प्रेमी को रंगे हाथो पकड़ा

    वायरल वीडियो गोपालगंड के मांझा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि युवक गांव की एक लड़की से प्रेम करता था. आधी रात को गांव के लोग जब सभी सो जाते थे, तब प्रेमिका से मिलने के लिए चोरी छिपे चला जाता था. लेकिन इस बार ग्रामीणों ने प्रेमी को लड़की के घर में घुसते हुए देख लिया. और उसे पकड़ कर बंधक बना लिया.

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से प्रेमी को गांव के लोगों ने हाथ- पैर बांधकर बंधक बना रखा है. और उसकी जम पिटाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार पूरी रात पिटाई करने के बाद सुबह होने पर ग्रामीणों ने युवक को छोड़ दिया.

    वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आज सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है. इस मामले में एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. मामले में आवेदन मिलता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news