गोपालगंज: बीजेपी एमएलसी के आलीशान मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर,MLC ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

    गोपालगंज: बीजेपी एमएलसी के आलीशान मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर,MLC ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

    गोपालगंज(GOPALGANJ): बिहार में बीजेपी के एक एमएलसी के घर प्रशासन का बुलडोजर चला है. मामला गोपालगंज का है. जहां राजीव सिंह के आलीशान मकान के चाहरदीवारी और गेट पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है. नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ स्थित बीजेपी एमएलसी राजीव सिंह का आवास है. वहीं इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि एनएच-27 की जमीन का अतिक्रमण कर बीजेपी एमएलसी ने मकान का बाउंड्री कराया था. इसके लिए उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया गया था. नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया, जिसके बाद बुधवार शाम में बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है. 

    पहले भी दिया गया था नोटिस 

    गोपालगंज के सदर अंचल के सीओ राकेश कुमार का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था, इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को खाली कराया गया है. उन्होंने कहा कि पहले राउंड में एनएच-27 की जमीन को अतिक्रमण करनेवाले 149 लोगों के घरों दुकान से अतिक्रमण हटाया गया. दूसरे राउंड में 28 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर एनएच की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है.

    एमएलसी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप

    वहीं, बीजेपी के एमएलसी राजीव सिंह ने कहा कि अतिक्रमण खुद हटाने के लिए बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला था और दो दिनों का वक्त मांगा था. एमएलसी ने कहा कि आज सुबह से उनका मजदूर लगा हुआ था और अतिक्रमण को हटा रहा था. इसके बावजूद बुधवार शाम में 4:50 पर जिला प्रशासन के अधिकारी दो जेसीबी लेकर पहुंचे और आनन-फानन में मकान की बाउंड्री वाल और गेट को तोड़वा दिए. एमएलसी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंजारी मोड़ से लेकर अरार मोड़ तक कई रसूखदार हैं, जिन्होंने एनएच-27 की जमीन को अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन उन पर प्रशासन कोई करवाई नहीं कर रहा है. एमएलसी ने पूरे मामले में सरकार के इशारे पर कार्रवाई करने की बात कही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news