गया : गुजरात से गया लाया गया दो करोड़ का ब्राउन शुगर, दवा के नाम पर ड्रग्स का अवैध निर्माण

    गया : गुजरात से गया लाया गया दो करोड़ का ब्राउन शुगर, दवा के नाम पर ड्रग्स का अवैध निर्माण

    गया (GAYA) :  गया पुलिस की टीम द्वारा की गई छापेमारी में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें  पुलिस ने छापेमारी में 1 किलोग्राम ब्राउन शुगर पाया है. बताया जा रहा कि इस एक किलो की कीमत लगभग 2 करोड़ है. ये तस्करी कर गुजरात से गया लाया गया था, जिसे पुलिस ने गया में पकड़ लिया. जिसमें से एक तस्कर की गिरफ़्तारी भी की गई, वही बाकी के 3 तस्कर मौके से फरार है. फिलहाल पुलिस बाकियों की तलाश में जुटी हुई है.

    पुलिस को देख भागने लगे तस्कर

    इस पूरे मामले में एसएसपी ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी, कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के धधंधेबाज सक्रिय हैं और इसकी तस्करी में जुटे हैं. इसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. पुलिस की कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया गया. इस क्रम में एक बुलेट बाइक पर सवार तीन तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसमें से एक को पकड़ लिया गया, जिसके पास से 1 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम विवेक कुमार है, जो कि बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव का रहने वाला है. एसएससी आशीष भारती ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की कीमत करीब दो करोड़ है.

    दवा के नाम पर ड्रग्स का अवैध निर्माण

    गुजरात के अंकलेश्वर में एक ड्रग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में पकड़ाए अभियुक्त का सहयोगी काम करता था. वहां कंपनी के द्वारा दवा के नाम पर इस तरह का अवैध निर्माण भी किया जा रहा था. सूचना के बाद मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अंकलेश्वर में छापेमारी की थी और कंपनी के ठिकाने से 513 किलोग्राम ब्राउन शुगर की बरामदगी हुई. गया में इस 1 किलो ग्राम ब्राउन शुगर को बेचने की योजना थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news