छपरा में अजीबोगरीब शादी, बड़ी बहन के साथ वरमाला, छोटी के साथ शादी, जानिए पूरा मामला

    छपरा में अजीबोगरीब शादी, बड़ी बहन के साथ वरमाला, छोटी के साथ शादी, जानिए पूरा मामला

    छपरा (CHAPRA) : छपरा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां दूल्हा शादी करने तो पहुँचा, दुल्हन के साथ जयमाला भी हुआ  मगर मंडप पर जाते-जाते दुल्हन बदल गई.  दूल्हे ने दुल्हन की बहन से शादी कर ली. इस बात पर भले ही विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है और सुनने में ये अटपटा है पर ये हुआ जरूर है. घटना मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव की है. जहां दूल्हे राजा के द्वारा दुल्हन के साथ शादी से इनकार करने के बाद बाराती और घरातियों के बीच जमकर बवाल हुई. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को यहाँ पहुचना पड़ा.  

    क्या है पूरा मामला

    छपरा शहर के एक घर में शादी थी.  जहां बारात ससमय भभौली गांव पहुँच गई. दुल्हन के पिता ने अपने दरवाजे पर सहृदय व पूरी श्रद्धा के साथ बारातियों का स्वागत किया. बैंड-बाजे व आर्केस्ट्रा के साथ बस पर सवार होकर खुशी- खुशी पहुँची बारात का स्वागत करने के बाद वधु पक्ष द्वारा द्वारपूजा की रस्म पूरी कराई गई. सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में  जयमाला की प्रक्रिया भी पूरी हो गई. मगर इसके बाद  आंगन में कन्या निरीक्षण का दौर चल ही रहा था कि दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी चुपके से मकान के छत पर चढ़ गई और दूल्हे राजा को मोबाइल से फोन करके धमकी देने लगी कि यदि आप मेरे साथ शादी नही करेंगे तो मैं छत से कूदकर अपनी जान दे दूँगी. मौके की नजाकत को देखते हुए दूल्हे राजा ने आनन- फानन में कन्या निरीक्षण से अपने परिजनों व रिश्तेदारों को सूचना भेजकर जनवासे में वापस बुला लिया.

    बाराती – खराती के बीच मारपीट

    बारातियों की इस अजीबो-गरीब हरकत को देख कर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी. बात मारपीट तक जा पहुँची और दोनों पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने लगे.  देखते हीं देखते वहाँ भगदड़ मच गई. आर्केस्ट्रा वाले अपना म्यूजिक सिस्टम समेट कर एक कोने में दुबक गए. इस दरम्यान रिश्तेदारों व ग्रामीणों के बीच बचाव से कुछ ही देर में मारपीट पर विराम लग गया.  इसी बीच घरातियों ने दूल्हे राजा समेत कुछ रिश्तेदारों को आंगन में बुलाकर बंधक बना लिया .

    दुल्हन ने हामी से हुई शादी

    बारातियों ने किसी तरह बंधक बनाए जाने की घटना की सूचना माँझी थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर मुबारकपुर में छापेमारी करने गईं पुलिस लाइन की टीम व माँझी थाना पुलिस की टीम थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर पहुंची. बाद में दोनों पक्षों के लोगों के अलावा दुल्हन ने भी अपनी छोटी बहन पुतुल कुमारी के साथ दूल्हा राजेश कुमार को शादी कर लेने की हामी भर दी. जिसके बाद दोनों की शादी करा दी  गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news