पटना में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल 

    पटना में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल 

    पटना(PATNA): राजधानी पटना में एक बड़ी घटना घटी है. पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के अमरुद्दी गली में घर में सिलेंडर के विस्फोट से एक लोग की मौत हो गई. वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.  घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कहा जा रहा है कि सिलेंडर में लीक हो रहा था इसी दौरान एक मिस्त्री को बुलाया गया और उसने लीक की जांच को लेकर जैसे ही वहां पर नोजल का प्रयोग किया वैसे ही पूरे घर में सिलेंडर  से आग लग गई.  और फिर सिलेंडर विस्फोट हो  गया.  इसके बाद  मौके पर पुलिस पहुंची. सभी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.  जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news