उपेन्द्र कुशवाहा पर बोले नीतीश, पहली बार आया तो MLA बना दिए, दूसरी बार सांसद, अब जहां जाना है जाएं  

    उपेन्द्र कुशवाहा पर बोले नीतीश, पहली बार आया तो MLA बना दिए, दूसरी बार सांसद, अब जहां जाना है जाएं  

    पटना(PATNA): उपेन्द्र कुशवाहा अब आर-पार के मूड में आ गये हैं. उन्होंने 19-20 फरवरी को जेडीयू नेताओं-कार्यकर्ताओं व पुराने रालोसपा के साथियों की बैठक बुलाई है. मीटिंग बुलाने की खबर सुनकर सीएम नीतीश ने एक बार फिर से चुप्पी तोड़ी है. समाधान यात्रा के क्रम में बांका पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा पर बड़ा हमला बोला. कहा कि उसका दिल्ली के अखबारों में खबर छप रही है.

    सीएम नीतीश ने जब पूछा गया कि जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मीटिंग बुलाई है. इस सवाल को सुनकर नीतीश कुमार ने जवाब दिया. कहा कि एक बात हम कह देते हैं, इन सब चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. आप पूछ रहे हैं तब आज हमको कहना पड़ेगा. बताइए उस आदमी को हम कितना बड़ा सम्मान दिए हैं. एमएलए बना दिए, अपनी तरफ से पार्टी का लीडर बना दिए. इसके बाद फिर भाग गया. फिर आ गया, एक बार फिर उसको राज्यसभा बना दिए. फिर भाग गया, फिर तीसरा बार आ गया. तीसरी बार आया तो कहा कि हर हालत में रहेंगे. आजकल क्या बोल रहे हैं. जानते हैं ना... कोई भी आदमी कुछ बोलता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news