बाढ़: दो बाइक की आमने सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

    बाढ़: दो बाइक की आमने सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

    बाढ़-बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना अंतर्गत रासबाग गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग नशे की हालत में थे. सत्यम केवट आजाद नगर से अपने मौसेरे भाई मनोज के साथ बाइक से जा रहे थे. दोनों पास के गांव में मछली मारने के लिए तालाब पर जा रहे थे. तभी रासबाग गांव के पास सकसोहरा मोड़ पर दूसरी तरफ से आ रहे एक बाइक से उनकी आमने सामने की टक्कर हो गई. शशि कुमार अपने एक मित्र के साथ बाजार से मार्केटिंग कर बाघाटीला लौट रहे थे. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सड़क पर ही काफी दूर जा गिरी. आस पास स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने सभी घायलों को तुरंत सड़क से किनारे हटाया. सत्यम केवट की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिरे थे. लोगों ने तत्काल बेलछी थाने को इसकी सूचना दी. बेलछी थाने की पुलिस सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को लेकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंची. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को तुरंत पटना रेफर कर दिया. दोनों घायल युवकों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news