हाजीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, ऑनलाइन गेमिंग विवाद में हवाई फायर, CCTV में कैद हुआ अपराधी

    हाजीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, ऑनलाइन गेमिंग विवाद में हवाई फायर, CCTV में कैद हुआ अपराधी

    हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा टोली गांव में अज्ञात अपराधियों द्वारा 2 से 3 राउंड हवाई फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग कर भाग रहे अपराधी की तस्वीर CCTV  में कैद हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जांच पड़ताल करने में लगी हुई है.

    मौके से पुलिस ने तीन को खाली खोखा बरामद किया

    गोली चलने के आवाज सुनते ही मैके पर अफरातफरी मच गई जिसके बाद आस-पास के लोग ‌मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले कि जांच पड़ताल करने में लगी हुई है.मौके से पुलिस ने तीन को खाली खोखा बरामद किया है. बताया गया कि ऑनलाइन गेमिंग में पैसे के विवाद को लेकर फायरिंग की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news