भागलपुर: शॉपिंग मॉल में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, एसी में शार्ट सर्किट होने से लगी आग

    भागलपुर: शॉपिंग मॉल में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, एसी में शार्ट सर्किट होने से लगी आग

    भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां भागलपुर के एक मॉल में भीषण आग लग गई है. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल है. भागलपुर के पटेल बाबू रोड स्थित वी मार्ट मॉल में आग अगलगी की घटना हुई है. जिसको समय रहते आग पर काबू पाया गया. जिससे बड़ी घटना होने से टल गई.

    एसी में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग

    मिली जानकारी के मुताबिक वी मार्ट मॉल के एक एसी में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. जिसके बाद मॉल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने आधे घंटे तक एसी में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वही आग लगने की घटना से मॉल सहित आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था.हालांकि इस अगलगी में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news