मुजफ्फरपुर में मिला फर्जी शिक्षक, दर्ज हुआ मुकदमा, BPSC से बहाल 226 शिक्षकों का अब तक नहीं मिल रहा है थंब इंप्रेशन  

    मुजफ्फरपुर में मिला फर्जी शिक्षक, दर्ज हुआ मुकदमा, BPSC से बहाल 226 शिक्षकों का अब तक नहीं मिल रहा है थंब इंप्रेशन   

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):शिक्षा विभाग के निर्देश के  तहत बीपीएससी के पहले फेज में बहाल शिक्षकों का एक बार फिर वेरिफिकेशन हो रहा है.वहीं थंब वेरिफिकेशन के दौरान कई शिक्षकों का थंब इंप्रेशन नहीं मिल रहा है. पिछले 7 दिनों में अब तक 226 शिक्षको के बायोमैट्रिक का मिलान नहीं हुआ है.

    जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार  इन्हें एक बार और मौका दिया जाएगा

    आपको बताये कि 4 जनवरी से जिले के शिक्षा भवन स्थित कार्यालय में विभिन्न प्रखंड के शिक्षकों का थंब वेरिफिकेशन कार्य किया जा रहा है, हर दिन अलग-अलग प्रखंडों का वेरिफिकेशन कार्य किया जाता है, पिछले 7 दिनों में 1121 शिक्षक कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनमें से 911 शिक्षकों का थंब इंप्रेशन का ही मिलान हुआ, बाकी 226 शिक्षक का बायोमैट्रिक मिलान नहीं हो पाया.

    जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्या कहा 

    वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिन शिक्षकों का मिलान नहीं हुआ है उन्हें एक बार और मौका दिया जाएगा, यदि सही होंगे तो मिलान  हो जाएगा नहीं तो सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी. एक शिक्षक ऐसे थे जो बायोमैट्रिक कराने से कतरा रहे थे और पहले तो उन्होंने अपने तबियत खराब का बहाना बनाया फिर भाग निकले. जब उन्हे दुबारा बुलाया गया तब वे आए तो पर किसी तरह यहां से निकल गए , बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा डाक से भेज दिया.एक उस शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news