अवैध शराब के खिलाफ बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पिकअप ट्रक से 30 लाख की शराब किया जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

    अवैध शराब के खिलाफ बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पिकअप ट्रक से 30 लाख की शराब किया जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

    बक्सर(BUXER):बिहार के बक्सर जिले से पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जहां बिहार यूपी बॉर्डर गंगा ब्रिज के पास से पुलिस टीम ने तहखाना बने पिकअप ट्रक से भारी मात्रा में शराब की खेप को जप्त कर तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.उत्तरप्रदेश की तरफ से आ रहे दो अलग अलग  पिकअप ट्रक को पुलिस ने रोककर जांच किया, तो ऊपर से ट्रक खाली लगा, लेकिन बॉडी में रिमॉडलिंग कर बने तहखाना से शराब की बड़ी खेप जप्त हुई.

    जप्त पिकअप ट्रक को खास तौर और शराब तस्करी के लिए बनाया गया है

    बताया जा रहा है जप्त पिकअप ट्रक को खास तौर और शराब तस्करी के लिए बनाया गया है.बक्सर डीएसपी ने बताया कि आज भीषण ठंड में भी नगर थाना की पुलिस बॉर्डर पर रूटिंग जांच में जुटी थी, इसी क्रम में दी खाली पिकअप ट्रक देख कर सन्देह हुआ, तो पुलिस ने जांच किया इस दौरान बड़ी सफलता मिली हैं.

    जप्त शराब की कीमत 30 लाख रुपये है

     बक्सर डीएसपी ने बताया कि करीब साढ़े छह सौ लीटर अंग्रेजी शराब होने का अनुमानित है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये हैं.गिरफ्त में लिए गए लोगों से पूरे नेटवर्क की तलाश नगर थाना पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के द्वारा की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news