सम्राट का नीतीश पर तंज, कहा पुलिस को दीजिए फ्री हैंड, चूड़ी पहनने से नहीं चलेगा काम

    सम्राट का नीतीश पर तंज, कहा पुलिस को दीजिए फ्री हैंड, चूड़ी पहनने से नहीं चलेगा काम

    पटना(PATNA): बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है. और बिहार में खराब विधि-व्यवस्था पर बिहार के सीएम को सलाह दे डाली है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार अपनी पुलिस को फ्री हैंड दीजिये, चूड़ी पहनने से काम नहीं चलेगा.

    आरक्षण के मुद्दे पर भी नीतीश कुमार को घेरा
     
    आपको बता दें कि शुक्रवार को बिहार के पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह मनाया गया. जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि के साथ कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे. जिसमें मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने आरक्षण के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कांग्रेस को घेरते हुए जमकर हमला किया.

    1950 में भी बीजेपी आरक्षण के पक्ष में था

    सम्राट चौधरी ने कहा कि 1950 में भी जनसंघ और बीजेपी आरक्षण के पक्ष में था. अंबेडकर साहब जिस छुआछूत की बीमारी के खिलाफ थे. नीतीश कुमार 2 दिन पहले छुआछूत फैलानी वाली कांग्रेस पार्टी के पैर छूकर आये हैं. बीजेपी हमेशा से छुआछूत को खत्म करने के समर्थन में है.तो वहीं कांग्रेस हमेशा से छुआछूत फैलाती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news