बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान, 8 फरवरी से शुरू होगा नामांकन 

    बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान, 8 फरवरी से शुरू होगा नामांकन 

    पटना(PATNA): चुनाव आयोग ने बिहार से राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव के लिए तारीख का एलान कर दिया है. विधान सभा कोटे से राज्यसभा की इन सीटों को भरा जायेगा. यानि विधायकों के वोट से 6 राज्यसभा सांसदों का चुनाव होगा. चुनाव आयोग के पत्र के मुताबिक राज्यसभा की 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. यानि 8 फरवरी से नामांकन शुरू हो जायेगा. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी होगी. वहीं नामांकन पत्र की जांच 16 फरवरी को होगी. नामांकन वापस लेने की 20 फरवरी रखी गयी है. जरूरत पड़े पर 27 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन वोटों की गिनती होगी.

    इन सांसदों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

    राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, यानि 6 मौजूदा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. उनमें राजद के दो, जेडीयू के दो, बीजेपी के एक औऱ कांग्रेस के एक सांसद हैं. राजद सांसद मनोज झा और अशफाक करीम का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है. जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है. 2024 में जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उसमें सबसे प्रमुख नाम बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का है. दरअसल, सुशील मोदी 2020 में रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सांसद चुने गये थे. लिहाजा उनका कार्यकाल सिर्फ 4 साल का रहा. अब सुशील मोदी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है तो सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि भाजपा उन्हें फिर से राज्यसभा भेजेगी या नहीं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news